सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है भोजन

जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को हर दिन भोजन वितरित किया जा रहा है ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा हर जरूरतमंद एवं गरीब तबके के लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास करके उन तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है उसके साथ हमारे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पूरी तन मन से लगकर लोगों के लिए आए दिन भोजन बनाते हैं प्रियंका गांधी का संकल्प है कोई भी गरीब बिना खाना खाए नहीं सोए और उनके इसी सोच के साथ कांग्रेस पार्टी जरूरत मंद गरीबों की मदद के लिए लगी है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि हम जिले से लेकर शहर तक इस बात का प्रयास करते हैं कि हर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचा सकें। जरूरतमंद कांग्रेस पार्टी की साझी रसोई पर निर्भर है और हमारा संकल्प है कि हम उस तक हर रोज भोजन पहुंचा पाए हमारे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं । सेवा भाव में मुख्य रूप से धर्मेंद्र निषाद मोहम्मद आजम जैदी विशाल सिंह हुकुम आशीष सिंह माली राजकुमार गुप्ता निसार इलाही शिखर द्विवेदी पुष्कर निषाद, बॉबी खान ,इकबाल अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता दिन रात कार्य कर रहे है। 

Related

news 308413888797125524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item