मेरी भी दर्द सुनो सरकार .….....
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_497.html
जौनपुर। तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह ने तदर्थ शिक्षको की आवाज उठाते हुए कहा कि जहा एक तरफ सरकार इस महामारी में हर तबके का ध्यान देते हुए आर्थिक मदद पहुचा रही है वही शिक्षको का एक तबका आज भी सरकार की मदद से अछूता है।तदर्थ शिक्षक पिछले 5 से 6 वर्षों से लगातार शिक्षण कार्य ,और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अपना पूरा सहयोग दे रहे है,फिर भी इन शिक्षकों का वेतन भुगतान पिछले 2 वर्षो से अकारण रोक दिया गया है, जब की वेतन रोकने का आदेश ना ही शासन के तरफ से है ना ही किसी न्यायालय के तरफ से तत्कालीन जिलाविद्यालय निरीक्षक द्वारा मनमाने ढंग से तानाशाही दिखाते हुए वेतन अवरुद्ध कर दिया गया ,वेतन भुगतान के लिए माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा कई बार आदेशित करने के बाद भी वेतन भुगतान नही किया गया,जौनपुर जनपद को छोड़कर प्रदेश के सभी जनपदों में तदर्थ शिक्षको का वेतन भुगतान निरंतर हो रहा है लेकिन जौनपुर के तदर्थ शिक्षको के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यो किया जा रहा है,हम सभी तदर्थ शिक्षको की सरकार से मांग है कि इस महामारी में हमारी पीड़ा को देखते हुए वेतन भुगतान करवाये जिससे तदर्थ शिक्षको के परिवार को भी आर्थिक मदद पहुच सके।
