सरकारी कार्यालयों में कार्य शुरू

जौनपुर। कोरोना के चलते 28 दिन से बंद सरकारी कार्यालय सोमवार से खुल गए। इस दौरान न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सरकारी कामकाज की शुरुआत हुई। शासन के निर्देश पर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों के साथ कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने आवश्यक कामकाज किया। सोमवार से सरकारी कार्यालय खुलने की खबर से तमाम फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंच गए। थोड़ी देरबाद वहां पहुंचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की बड़ी संख्या देखी तो भौचक रह गए। उन्होंने फरियादियों से शिकायती लहजे में पूछा कि लॉकडाउन की स्थिति में आखिर वे यहां कैसे पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों से तुरंत वापस जाने व अपने घरों तक सीमित रहने का कड़े निर्देश भी दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी कि हरहाल में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाय। वाहनों की चेकिग लगातार की जाय और सरकारी कार्यालयों से जनता को दूर रखा जाए।  लंबी छुट्टी के बाद कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल की साफ-सफाई कर उसे सैनिटाइज किया। मास्क लगाकर व शारीरिक दूरी का भी बराबर ध्यान दिया गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चैकन्ने कर्मचारियों ने शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए आवश्यक कामकाज निबटाया। रोस्टर के तहत एक तिहाई कर्मचारी ही बुलाए जाने के कारण कार्यालयों में भीड़भाड़ कम होने से कर्मचारियों को काफी सुकून का एहसास हो रहा था। हालांकि मौजूदा हालात में वे अपनी सुरक्षा के प्रति चितित भी नजर आये।

Related

news 3091419363687008649

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item