कोरोना में पत्रकारों का कार्य सराहनीय: प्रिंसु
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_613.html
जौनपुर। कोरोना जैसी महामारी के समाचार कवरेज के लिए जिले के सभी पत्रकारों का योगदान सराहनीय है। जिस तरह अपनी जान को जोखिम में डालकर आमजन के बीच समाचार पहुंचा रहे है। वह हम सब के लिए प्रेरक का काम कर रहा है।
यह बातें एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ने कही। वह आज जनपद मुख्यालय पर कार्यरत पत्रकारों को उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए सुरक्षा कवछ प्रदान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय समाचार संकलन एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।
इस अवसर पर पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम, डॉ मधुकर तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की परवाह करके अपने मानवीय अंतर्मन के लगाव को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह,अजीत सिंह राजेश श्रीवास्तव राकेशकांत पांडेय शम्भू सिंह कोषाध्यक्ष रामदयाल देवेदी वीरेंद्र सिंह भारतेंदु मिश्र छायाकार अजित बादल विनोद विश्वकर्मा बृजेश यदुवंशी आशुतोष सिंह (पूर्व प्रमुख) नवीन सिंह (पूर्व महामंत्री टीडी कॉलेज) संतोष गुप्ता मुन्ना पिंटू सिंह रानू सिंह रणंजय सिंह मोनू सिंह ऋषि प्रकाश सिंह प्रशांत सिंह चिंटू शशांक रघुवंशी सौरभ सिंह विकी अभिषेक सिंह रघु आदि लोग मौजूद थे।