शेल्टर होम से भागे आठ लोग गिरफ्तार , मुकदमा दर्ज

 जौनपुर। शाहगंज शेल्टर होम से बुधवार की रात दीवार फांदकर कर भाग निकलने वाले आठ लोगों को कोतवाली पुलिस ने उनके घर से पकड़ लिया। इतना ही नहीं भागने के लिए सभी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एहतियान सभी को दोबारा क्वारंटाइन कर दिया गया। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। सबरहद स्थित शेल्टर होम में जमातियों सहित 95 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। बुधवार की रात करीब 11 बजे मौका पाकर शेल्टर होम में रह रहे आठ लोग दीवार फांदकर भाग निकले। अगले दिन सुबह जैसे ही इस बात की जानकारी हुई प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फौरन पुलिस को सक्रिय किया गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस भागे लोगों की घरों पर दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। इन सभी के खिलाफ धारा 188 व 225 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया। सभी के दोबारा शेल्टर में पहुंचने के बाद अधिकारियों के भी जान में जान आई। यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

Related

news 9171492664607410366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item