दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_708.html
जौनपुर। खुटहन पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार कर दो किलो गांजा बरामद किया। तस्कर के खिलाफ जिले के कई थानों समेत अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर उक्त तस्कर को रसूलपुर गांव में पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर दबोच लिया गया। गिरफ्तार पंचम प्रजापति सरपतहां थाना क्षेत्र के सुकर्णाखुर्द गांव का निवासी है।

