क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट , पांच घायल
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_729.html
जौनपुर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के भाऊपुर पुलिस चौकी अंतर्गत जवंसीपुर गांव में मंगलवार को दोपहर लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेल रहे बच्चों में हुए विवाद में रात में वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचकर समझाने-बुझाने पर दोनों वर्गों के लोग शांत हो गए।
उक्त गांव के किशोर लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेल रहे थे। खेल-खेल में वर्ग विशेष व पटेल बिरादरी के बच्चों में विवाद हो गया। गांव के संभ्रांत लोगों के समझाने पर बच्चे घर चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे वर्ग विशेष के पचास की संख्या में लोग पटेल बस्ती में धमक पड़े और एक घर में घुसकर लोगों की जमकर मारपीट करने लगे। बचाव में उन्होंने भी लाठी-डंडे चलाए। मारपीट में एक पक्ष के महेश पटेल (30) व बुधिराम पटेल (53) को गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के नजीर (40), सरफराज (15) व इस्लाम (17) को चोटें आईं। पता चलने पर पटेल बस्ती के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेश सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा। घटना से गांव में दो वर्गों के बीच तनाव की स्थिति बनने के बावजूद थानाध्यक्ष के मौके पर न आने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।