शिक्षकों ने गरीबो को दिया राशन , डीएम ने की प्रशंसा

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन संघ जाैनपुर। ( pspsa jaunpur ) की तरफ से काेराेना आपदा सम्बन्धी इस वैश्विक महामारी के दृष्टिगत भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी निर्देशाें के अनुसार सम्पूर्ण लॉकडाउन तथा साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन तिवारी से प्रेरित जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे समूची जिला कार्यकारणी  के द्वारा भारी मात्रा मे  खाद्य सामग्री ( आटा, चावल, सरसों का तेल, चीनी, सब्जी मसाला, नमक, अरहर की दाल,) तथा 200 मास्क एवं 100 सेनेटाईजर बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी दिनेश सिंह  काे उपलब्ध कराया गया तथा साथ -साथ संगठन ने  जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी  काे ये विश्वास दिलाया कि ये ताे महज एक शुरूआत है,आगे भी संगठन अपनी स्वेच्छा से इस वैश्विक महामारी मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराता रहेगा । अंत मे जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी  के द्वारा संयुक्त रूप से संगठन के जज्बे एवं प्रयास की प्रशंसा की गयी । सहयाेग देने के क्रम मे प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन संघ जाैनपुर (PSPSA) के समस्त पदाधिकारी वाराणसी मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला मंत्री विकास कुमार सिंह, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण सिंह, जिला प्रवक्ता डा अमरेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सिंह,जिला संयाेजक प्रेमनारायण चाैरसिया, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, प्रशान्त सिंह , नन्हे लाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ,जिला काेषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अखिलेश सिंह तथा सदस्य गण मे राहुल पांडे, विजय देव मिश्र, प्रवेश पाल, रवी प्रताप, संताेष यादव आदि की मुख्य सहभागिता रही ।


Related

news 7373011845093994237

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item