समस्त ग्राम प्रधान मनरेगा के तहत कराये कार्य: जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा बरसठी में प्रधानों के साथ बैठक की गई । बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों को मनरेगा के तहत कार्य कराने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कुछ ना कुछ कार्य सभी ग्राम प्रधान अवश्य शुरू करायें , जिससे लोगों को रोजगार मिल सके।उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराया जाए ,काम करने वाले मजदूर मास्क लगाकर रहें तथा वहां पानी एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए । जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गोठांव तथा छांगापुर में मनरेगा के तहत तालाब खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया गया।जिलाधकारी द्वारा मजदूरों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह द्वारा 100 कुन्तल भूसा स्वयं तथा रामनगर विकास खण्ड की ग्राम पंचायतो से 488 कुन्तल भूसा इकट्ठा कर गौशालाओं हेतु दान में दिया गया।

Related

news 1583438572325772681

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item