गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_885.html
जौनपुर। जिले के सरकोनी विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बाकराबाद गाँव में सभी गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरण हुआ। बताते चले कि इस समय भारत ही नहीं पुरा विश्व कोविड-19 के कारण परेशानियों का सामना कर रहा है जिससे बचने के लिए सरकार ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में रहने के लिए कहा है।जिससे लोग इस भयानक कोविड-19 जैसी बिमारी से बचे रहे। सरकार का कहना है कि आज इस लाक डाउन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बच्चे और गर्भवती महिलायें नहीं पहुंच पा रही है। जिससे लोगों में कुपोषित होने की आशंका बनी हुई हैं इसके कारण लाक डाउन में आंगनबाड़ी कार्यक्रती,सहायिका व ग्राम प्रधान ने गांव सभी गर्भवती महिलाओं को मुह पर मास लगवाकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक- एक करके सभी को गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया इस वितरण कार्य क्रम में बाकराबाद की सभी आंगनबाड़ी कार्यक्रती,सहायिका सहित ग्राम प्रधान राजेश यादव उपस्थित रहे।

