चार विधायको ने पैसा लिया वापस,कोरोनो से जंग जीतने के लिए अपने निधि से दिया था धन
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_904.html
जौनपुर। कोरोना वायरस के पीड़ितों के उपचार,बचाव व अस्पतालों चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ करके लिए दी गई धनराशि को तीन भाजपा विधायको समेत चार ने वापस ले लिया है।मननीयों द्वारा कोरोना वायरस के जंग से कदम पीछे खींचने की खबर से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दे रहे है।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूर्व मंत्री व शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव "ललई" ने पहल करते हुए अपनी निधि से दस लाख रूपये देने चिठ्ठी मुख्य विकास अधिकारी को लिखा। यह ,खबर शिराज ए हिन्द डाॅट काम पर तेजी से वायरल हुआ तो विधायको में पैसा देने की होड़ लग गया जिसका परिणाम था शाम तक बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा 23 लाख,केराकत विधायक दिनेश चौधरी10 लाख,मड़ियाहूं विधायक डाॅ लीना तिवारी 11 लाख,सद विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव 20 लाख,मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल ने पांच लाख,जफराबाद के विधायक डाॅ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दस लाख रूपये,पूर्व मंत्री व मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव ने 15 लाख रूपये, मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर ने 17 लाख 94 हजार, एमएलसी ब्रजेश सिंह "प्रिंसू" ने बीस लाख रूपया दिया था। सदर विधायक और एमएलसी ने कोरोना से बचाव व उपचार के लिए सीएमएस जिला अस्पताल को पैसा आवंटित किया जबकि शेष अन्य विधायको ने अपने
सीडीओ अनुपम शुक्ला ने बताया कि विधायको द्वारा दी गयी धनराशि से उपकरण खरीदने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार किया गया। पांच विधायको का पैसा अवमुक्त करके अस्पतालो में आवंटित कर दिया गया। इसी बीच बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा,केराकत विधायक दिनेश चौधरी,जफराबाद के विधायक डाॅ. हरेद्र प्रताप सिंह और मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल ने पत्र लिखकर पैसा अवमुक्त करने पर रोक लगाने को कह दिया। सीडीओ ने बताया कि वे लोग यह पैसा अब जिले में नही कोविड 19 फण्ड में देगें। विधायको द्वारा पैसा वापस लेने की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।