भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

जौनपुर। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था और आज इसकी स्थापना को चालीस साल पूरे हो रहे हैं, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जिला कार्यालय पर भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी  एवं प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्याक्ष ने कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस के खिलाफ महाजंग में भागीदार बनने और सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। स्थापना दिवस के अवसर पर आडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पदाधिकारीयो को सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस से जंग में न हारना है और न ही थकना है। इस लंबी लड़ाई में जीतकर ही निकलना है। कार्यकर्ता इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करें और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा की कोरोना से निपटने में भारत के प्रयासों की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई। वर्तमान परिस्थितियों में हम अपने चारों तरफ देख रहे हैं।चाहे वह एक दिन का जनता कर्फ्यूहो या लंबे समय का लॉकडाउन, देश का हर नागरिक साथ है। 130 करोड़ लोगों के देश में लॉकडाउन के समय जिस प्रकार की एकजुटता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता कि इतने बड़े देश के लोग इस तरह सेवा के भाव से साथ आएं। उन्होंने कहा कि जब से यह विपदा आई है तब से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता दिन-रात गरीबों की मदद करने और उन्हें राशन पहुंचाने में जुटे हैं।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पक्का कर ले कि हमारे आसपास एक भी गरीब भूख नहीं रहेगा। अपने साथ ही 5 घरों के लिए भी खाना बनाएं और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण करें। समाज के सभी लोगों का मनोबल बढ़ाना हमारा दायित्व है। घर से निकलते समय सभी लोग मास्क पहनें। दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। महामारी के समय देश की सुरक्षा में मदद के लिए लाखों लोग पीएम केयर फंड में दान कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता खुद सहयोग करे और पार्टी के अन्य साथियों को भी सहयोग करने के लिए प्रेरित करे। जिला महामंत्री सुशील मिश्र,धनंजय सिंह उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह,सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष सिंह,अमित श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश निषाद,रेखा सोनकर,सुनील तिवारी,जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता,डॉ रामसूरत बिंद, अशोक मौर्य,जिला मंत्री रविन्द्र सिंह,डॉ उमाशंकर सिंह,राज पटेल,विजयलक्ष्मी साहू,संदीप सरोज,अवधेश यादव,दिग्विजय गिहार,जिला मंत्रीध्मीडिया प्रभारी अभय राय,कोषाध्यक्ष संतोष मिश्र सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष ने स्थापना दिवस का कार्यक्रम अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर तथा एक दिन का उपवास रखकर मनाया।

Related

news 5107260253872891624

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item