दुकान पर सामान लेने गयी बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_989.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर)
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दस वर्षीय बालिका कुछ सामान लेने के लिए पड़ोसी के एक किराने की दुकान पर गई थी। जहां पर दुकानदार की बजाय उसका 16 वर्षीय पुत्र बैठा हुआ था। उसने सामान देने के बहाने बालिका को घर के अंदर बुला लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह से उक्त युवक के चंगुल से छूटकर बालिका रोती बिलखती अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी आपबीती बताई। बालिका की आपबीती सुनकर उसकी मां उसे लेकर गौराबादशाहपुर थाने पर पहुंच गयी और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है।

