रंगदारी को लेकर लेखपाल पर गोली चलाने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। रंगदारी देने से इनकार करने पर तेजी बाजार में लेखपाल पर गोली चलाने के आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी करन सिंह को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं जो प्रयागराज जिले के हंडिया के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटा गया था।
 सीओ बदलापुर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस ने कंधी पुलिया के पास से बक्सा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी करन सिंह को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास 45 हजार रुपये बरामद हुए। जिसके बारे में पूछताछ की गई तो उसने यह रुपया प्रयागराज के हडिया के पास बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट की बात स्वीकार किया। महराजगंज पुलिस को लेखपाल पवन गुप्ता पर गोली चलाने के मामले में भी उसकी तलाश थी। 14 जनवरी को लेखपाल दिलशादपुर बाजार में अपने भाई राजेश की किराना की दुकान पर बैठे थे तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे और रंदारी देने से इनकार करने पर लेखपाल पर गोली चला दिए थे। गोली लगने से लेखपाल घायल हो गए थे। उनके भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। उस पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करन सिंह पर बक्शा थाने में भी मारपीट, हत्या व गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। भदोही जिले के सुरियावां थाने में भी उसपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।

Related

news 5928990712745705371

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item