4 मई को प्रातः 9 से डेढ़ बजे तक विद्युतापूर्ति ठप रहेगीः एक्सईएन
https://www.shirazehind.com/2020/05/4-9.html
जौनपुर। 33/11 केवी उपकेन्द्र हुसेनाबाद पर 11 केवी वीसीबी पैनल स्थापित किये जाने के कारण इस उपकेन्द्र से पोषित टाउन नम्बर 3, टाउन नम्बर 2 एवं सादिकपुर फीडर से पोषित क्षेत्र सिविल लाइन, कलेक्टेªट, मियांपुर, शेषपुर, जोगियापुर, ओलन्दगंज, नखास, जेसीज चौराहा, जगदीशपुर, रामनगर भरसड़ा, कदम रसूल, भुवालापट्टी, सादिकपुर फीडर सम्बन्धित क्षेत्र में 4 मई दिन सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इस आशय की जानकारी नजम अहमद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

