40 वे दिन चला राशन वितरण का कार्य
https://www.shirazehind.com/2020/05/40.html
जौनपुर। लाॅकडाउन दोके समापन के दिन लगातार 40 वे दिन भी जारी रहा लायन्स क्लब जौनपुर गोमती का राशन वितरण का कार्य । कोरोना वैश्विक महामारी में जबकि हर व्यक्ति अपने आप को घर मे सुरक्षित रख रहे हुए है ऐसे वक्त मे कोई भी गरीब, असहाय व जरूरतमंद व्यक्ति व परिवार भूखा न रह जाए की आकांक्षा के साथ संस्था के मण्डलाध्यक्ष डा0 क्षितिज शर्मा की उपस्थिति में राशन के पैकेट का वितरण अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, निर्वतमान अध्यक्ष गणेश साहू व अक्षरा शर्मा ने राशन के 20 पैकेट जिसमे 5 किलो आटा ,दो किलो चावल, एक किलो दाल, चीनी, तेल, बिस्कुट,साबुन व मशाला का वितरण जरूरतमंद परिवारों के बीच ताडतला, भौराजीपुर, पुरानी बाजार व ओलन्दगंज आदि मोहल्लों में वितरण किया गया। क्लब की लायनेस अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव प्रथम उपाध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता प्रतिमा साहू,अरूणा गुप्ता,संजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता व गौरव श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। संजय सिंह मोहम्मद तैफिक सुधाकर मौर्य अजय गुप्ता, अजय श्रीवास्तव सुधा मौर्या तसनीम फात्मा संदीप जायसवाल सुयांश श्रीवास्तव, डा0सुलोचना सिंह खुशबु गुप्ता डॉ रश्मि मौर्या सुनीता श्रीवास्तव सीमा गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।

