छेड़खानी के मामले में यह नेता गिरफ्तार

जौनपुर।  महराजगंज पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपित महराजगंज विकास खंड के पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख लालचंद गौतम को गुरुवार की रात घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान गांव की आशा बहू शैलेष सिंह की तहरीर पर बुधवार को पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख के विरुद्ध गाली-गलौच, छेड़खानी व सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आशा बहू का आरोप था कि शाम को वह गांव में प्रवासियों का सर्वे करने के साथ ही उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही निवासी लालचंद्र गौतम ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए छेड़खानी की और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।



Related

news 7806869085190207392

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item