चोरी से आये तेरह लोगो पर मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_12.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गॉव में कई शहरों से आये 13 लोगों पर चोरी छिपे घर पर रहने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही में लर्गी है। पुलिस क ेअनुसार थानाध्यक्ष मदनलाल को खबर मिली थी कि पिछले कुछ दिनों में विभिन्न गॉव में 13 लोग आकर घर पर परिजनों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को सूचना नहीं दी और वे चाहते भी नहीं थे कि उनके आने की सूचना प्रशासन तक पहुंचे। ये लोग गुपचुप तरीके से अपने घरों में रह रहे थे। थानाध्यक्ष मदनलाल के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार यादव द्वारा मुम्बई से आये राम आसरे निषाद पुत्र रामनरेश निषाद निवासी पिंडरा, श्रवण कुमार यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी कमरुद्दीनपुर, भूषण चैहान पुत्र महेंद्र चैहान निवासी धनेजा, विकास सरोज पुत्र अशोक सरोज, प्रेमशंकर निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी मोथहा, हैदराबाद से आये अजय गौड़, आशीष गौड़, विजय गौड़ पुत्रगण रमाशंकर गौड़, सुरेंद्र ,राजेन्द्र तथा रामदेव पुत्रगण शोभनाथ, गजेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव पुत्र तारकेश्वर यादव निवासी बदलपुर कजगांव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की खबर क्षेत्र में फैलते ही बाहर से आये लोगों में हड़कंप मच गया है।

