थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र के परिवर्तन


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जनपद  की कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए बार थानाध्यक्षों को बदल रहें है लेकिन हालात पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। थानों पर मनमानी , भ्रष्टाचार, लूटपाट और घटनाओं की रिपोर्ट न दर्ज करना और बड़ी घटना को मामली दर्शाना तथा निर्दोशों को बलिक का बकरा बनाना बन्द नहीं हो रहा है। लाक डाउन में थानेदारों पर कप्तान का डर भय भी काम नहीं आ रहा है,उन्हे राजनैतिक संरक्षण है अथवा कही से उन्हे बल मिल रहा है। यह तो जांच का विषय है। जानकार लोगों का कहना है कि थानाध्यक्षों को बदलने के बजाय उनकी कार्यप्रणाली बदलवाने की जरूरत है। यह किस प्रकार से बदलार जाय उसे पुलिस के मुखिया को देखना होगा। स्थानांतरण की प्रक्रिया में  लाइन बाजारा थाने के  सिविल लाइन चैकी प्रभारी संतोष राय को  नेवढ़िया थानाध्यक्ष बनाया गया जबकि   उपनिरीक्षक राजनारायण चैरसिया को   नेवढ़िया थानाध्यक्ष से क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में भेजा गया। थानाध्यक्ष जलालपुर पन्नेलाल को  उन्हीं के थाने जलालपुर में ही उपनिरीक्षक बना दिया जबकि विनोद कुमार सिंह उपनिरीक्षक यातायात से थानाध्यक्ष जलालपुर पर आसीन कर दिया। पंकज पाण्डे प्रभारी निरीक्षक मछ्लीशहर से प्रभारी निरीक्षक सरपतहां जबकि विजय कुमार चैरसिया प्रभारी निरीक्षक सरपतहां से मछ्ली शहर प्रभारी निरीक्षक का प्रभार सौंपा गया।

Related

news 8048077322500362674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item