जैविक खेती के लिए हर गांव का होगा चयन

जौनपुर। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद के किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जिले में पहली बार लागू की गई इस योजना के तहत 400 हेक्टेयर खेती के लिए बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में एक-एक गांव का चयन किया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग के कारण मिट्टी लगातार बीमार होती जा रही है। जिससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही उत्पाद का सेवन करने वालों के शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा था। मृदा की सेहत सुधाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में यह योजना लागू की गई है। योजना के तहत जनपद के सभी ब्लाकों में एक-एक गांव का चयन करके 20-20 हेक्टेयर का कलस्टर बनाया जाएगा। चयनित किसानों को प्रशिक्षण, भ्रमण के माध्यम से जैविक खेती की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

Related

news 395777168173774899

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item