चंदन कुमार राय बने टी एस आई

जौनपुर। शहर की यातायात ब्यवस्था को और अधिक बेहद प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत , पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार ने, कोतवली जौनपुर में तैनात उप निरीक्षक चंदन कुमार राय पर अपना भरोसा जताते हुए, उप निरीक्षक,यातायात(TSI) के पद की नवीन जिम्मेदारी दी है।
 उप निरीक्षक चंदन कुमार राय की लंबी सेवा शाहगंज, कोतवली-जौनपुर में रही है। वह उन गिने चुने बेहद सूझबूझ वाले काबिल उपनिरीक्षकों में जाने जाते हैं,जो समय समय पर असामान्य एवं विपरीत परिस्थितियों में भी ,बिना घबराए, स्थिति पर अनुकूल नियंत्रण बनाये रखने का कुशलगुण धारण करने के कारण कोतवली,शाहगंज से मुख्यालय जौनपुर तक चर्चाओं में रहे हैं। उप निरीक्षक के इसी पुलिस कर्तब्य निष्ठा को देखते हुए चंद दिन पहले, उन्हें कोतवली, जौनपुर में तैनाती दी गयी थी। लेकिन, उप निरीक्षक,यातायात, विनोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष, जलालपुर, जौनपुर की जिम्मेदारी देने के कारण रिक्त पद की कमान, अब पुलिस अधीक्षक ने  उप निरीक्षक, चंदन कुमार राय के कंधे पर डाली गयी है। अब देखना यह होगा कि जौनपुर शहर की यातायात ब्यवस्था को, नव नियुक्त यातायात उप निरीक्षक चंदन कुमार राय कितना अधिक से अधिक सुदृढ़ता प्रदान करने में सफलता पाते हैं।

Related

news 5377371378123883745

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item