अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार

  मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र के रामपुर पुलिया से 5 किलो अवैध गाजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।                                     बताते हैं कि मुंगरा बादशाहपुर पुलिस को बुधवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एस आई हरिश्चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश, कॉन्स्टेबल श्रीकांत के साथ क्षेत्र के रामपुर पुलिया के पास में वाहनो की चेकिंग कर रहे थे कि सामने से प्लास्टिक बोरी लिए सुजानगंज की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे रोक कर पूछ ताक्ष कि गई तो उसने अपना नाम मनीष सिंह पुत्र इन्द्र बहादुर निवासी रामपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर बताया। उसके पास से मिले बोरी की तलासी लेने पर उसमे रक्खा अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा तौल कराने पर बरामद गाजा का वजन 5 किलो 750 ग्राम था । पुलिस ने मनीष को सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया ।
ई

Related

news 7364598728413260247

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item