रोटी से ज्यादा पुण्य रोजगार देने से: घनश्याम

जौनपुर। किसी को रोटी देने से ज्यादा पूण्य उसे रोजगार दिलाने से मिलता है।आज चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर सीएलसी के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे मास्क को खरीदकर अपार सन्तोष का अनुभव हो रहा है। अपने जनपद की इन महिला समूहों की आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी सभी की है।उक्त बाते लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे ने शुक्रवार को शहरी आजीविका केंद्र के महिला समूहों से  लगभग एक हजार मास्क खरीदते समय कही । ग्राम नोकरा नेवढ़िया निवासी घनश्याम दुबे  ने कहा कि महिलाओं से मास्क खरीदने का उद्देश्य यह है कि इस मास्क की बिक्री से इन महिलाओं को आर्थिक सम्बल मिलेगा तथा दूसरी तरफ हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास मास्क नही है,जरूरतमंद लोग जो मास्क खरीद नही पा रहे हैं, उनके दरवाजे दरवाजे पहुंच कर उन तक मास्क पहुंचाया जाएगा,यही चैधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने केंद्र में पंजीकृत केरारवीर समूह, राधारानी समूह,कृष्णा महिला समूह से लगभग एक हजार मास्क खरीदा।इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम,शैलेश दुबे,पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी,राधाकृष्ण शर्मा, शहरी आजीविका केंद्र की संचालक संस्था उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक,उषा राय उपस्थित रहे।

Related

news 5337262998346498439

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item