घनी आबादी में जौनपुर जंक्शन को बनाया हाल्ट

जौनपुर। शासन का निर्णय प्रशासन की चूक के साथ शहरवासियों के लिए घातक साबित हो सकता है। प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही के लिए चल रही श्रमिक ट्रेनें जौनपुर जंक्शन पर रुकती हैं। शहर की आबादी घनी होने के नाते कभी भी कोरोना बम फूट सकता है। ट्रेनों से आने के बाद प्रवासियों को ले जाने वाली बसें शहर के बीचो-बीच होकर गुजरती हैं। यात्रियों से भरी बसों के शीशा खुले रहते हैं। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा चरम पर है। खौफ के चलते भंडारी मोहल्ला की दुकानें बंद रहती हैं। दरअसल शासन की ओर से श्रमिक ट्रेनों के ठहराव के लिए जौनपुर जंक्शन को चुना गया। शासन के इस निर्णय में प्रशासन ने भी हां से हां मिला दी। मिली हरी झंडी के बाद एक ट्रेन के बाद कई ट्रेन प्रवासियों को लेकर जौनपुर जंक्शन पहुंच चुकी है। इन ट्रेनों में जनपद के अलावा गैर जनपदों के प्रवासी भी सवार होते हैं। जनपद के दूरदराज इलाकों और गैर जनपदों के यात्रियों के लिए रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग और आवश्यक कार्यवाही के बाद प्रवासियों को रोडवेज बसों से गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। रोडवेज बसों के शीशे खुले रहते हैं। और बसें शहर के घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरती है। नतीजतन संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। वैसे भी अब तक जनपद में मिले सारे कोरोना संक्रमित गैर प्रांतों से ही आए हैं। खौफ इतना है कि बस के गुजरने वाले रास्तों की अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं। माना जाता है कि शासन के इस निर्णय पर मुहर लगाने वाला जिला प्रशासन ही है। प्रशासन की ओर से अगर शासन को कुछ और सुझाव दिए गए होते तो वह फैसला हौसला अफजाई होता। बानगी के तौर पर जौनपुर जंक्शन की वजह जफराबाद जंक्शन को हाल्ट बनाया जाता। वाराणसी-लखनऊ रेल खंड पर यह दो उपखंड को मिलाने वाला जंक्शन है। वाया सुल्तानपुर और वाया फैजाबाद दोनों रूट इसी जंक्शन पर मिलते हैं। अलावा इसके यह शहर के निकटतम होने के साथ-साथ फैलाव में है। जफराबाद जंक्शन के आसपास घनी आबादी भी नहीं है। लिहाजा जौनपुर के बजाय जफराबाद जंक्शन को फाल्ट बना देना चाहिए। वक्त रहते अगर जिला प्रशासन के साथ-साथ शासन तक ना चेता तो शहर में कोरोना संक्रमण विस्फोट होने से कोई नहीं रोक सकता। आंकड़ों के लिहाज से जौनपुर जंक्शन पर अब तक 53 ट्रेनें आ चुकी हैं। ट्रेनों से 77868 प्रवासी आ चुके हैं जिनमें 31478 जौनपुर के हैं। अन्य जिलों में आई ट्रेनों के माध्यम से 14595 लोग जौनपुर के आए। इस प्रकार कुल 46073 प्रवासी ट्रेन के माध्यम से अब तक जिला जौनपुर के आ चुके है।

Related

news 5319944481749629361

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item