नारद जी के गुणों का अनुसरण करें पत्रकारः डा. भारद्वाज

जौनपुर। विश्व संवाद केन्द्र काशी द्वारा जौनपुर में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य पर वेब संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डा. अत्रि भारद्वाज प्रधान सम्पादक कर्म पथ ने देवर्षि नारद के कर्तव्य चरित्र पर अपना विचार प्रकट किया। साथ ही पत्रकारों को उनके गुणों को अनुसरण करने का आग्रह किया। विषय प्रवर्तन अम्बरीश जी सह प्रान्त प्रचार प्रमुख ने किया। साथ ही कहा कि पत्रकार सदैव सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को दृष्टि में रखकर निष्पक्ष भाव से कार्य करता है। इसी क्रम में अध्यक्षीय सम्बोधन में रामजी जायसवाल समूह सम्पादक के प्रतिनिधि अंकित जायसवाल (गोल्ड मेडलिस्ट) संस्थापक नया सबेरा डॉट कॉम ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों की भूमिका पर वृहद रूप से प्रकाश डाला। साथ ही नारद नाम का अर्थ भी बताया। आभार ज्ञापन जिला प्रचार प्रमुख अजय पाठक ने किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक संतोष जी, विभाग कार्यवाह शिव प्रकाश जी, जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख अविनाश जी, जिला सह सम्पर्क प्रमुख अवधेश जी, नगर कार्यवाह नारायण दास, नगर प्रचार प्रमुख अजय उपाध्याय, प्रीतम, पवन, वेद प्रकाश पाण्डेय सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related

news 7058884479759124135

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item