डीएम ने डाउनलोड कराया आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप

जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा समस्त जनपदवासियों से आज 11.00 बजे से 11.15 बजे के मध्य अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने की अपील की गई थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने स्वयं कलेक्ट्रेट कक्ष में दोनों ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड की तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के मोबाइल में भी दोनों ऐप डाउनलोड करवायी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड नहीं किया है वह अपने मोबाइल में दोनों ऐप डाउनलोड कर ले। आरोग्य सेतु ऐप में कोरोना वायरस के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई है। आयुष कवच ऐप हमारे लिए अत्यंत लाभदायक है, क्योंकि इसमें हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय तथा हमारी दिनचर्या कैसी हो इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है।
                                         

Related

Samaj 7318607144674327718

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item