विहिप की सीता रसोई लगातार जारी
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_46.html
जौनपुर। नगर के शेखपुर मोहल्ले में अनवरत रूप से चल रहे विश्व हिन्दू परिषद के सीता रसोई लगातार जारी रही। रोज की भांति आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में भोजन के पांच सौ पैकेट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत मंदों में वितरित किया।
इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद की खेतासराय प्रखंड द्वारा भी प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से पांच सौ लोगों का भोजन वितरित किया गया।
उक्त जन सेवा कार्य में अलग अलग स्थानों पर में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री शंभु शर्मा, जिला सह मंत्री पंकज तिवारी मोंटी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुख्खु, नगर मंत्री अजय चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, आर पी सिंह, सतीश निषाद, महावीर सिंह, अरुण शर्मा सुबास प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अमित, सुशील शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


