दूरी बनाकर करोना संक्रमण से निजात पायें
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_582.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील के अंतर्गत- न्याय पंचायत बीबीपुर के अधिकांश विद्यालयों में गैर प्रांतों से आए प्रवासी मजदूरों को शासनादेश के तहत करोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से कर क्वॉरेंटाइन किया गया है। जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का लाभ भरपूर मिल रहा है लोगों में भय बस जागरूकता बढ़ रही है जिसकी मदद के लिए कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता समाजसेवी डॉ0 राकेश मिश्र उर्फ मंगला गुरु लगातार 11 वे दिन खाद्य सामग्री के साथ साथ लंच पैकेट साझा रसोईया के तहत कर रहे हैं। शुक्रवार को समाजधगंज में बाजार निवासी शिव प्रसाद अग्रहरि के सौजन्य से 500 लंच पैकेट मंगला गुरु के हाथों से विद्यालयों के साथ-साथ प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली बसों में भूखे प्यासे सफर कर रहे प्रवासी को स्टॉल लगा कर लंच पैकेट और पानी पाउच वितरण किया गया जिसमें सहयोगी के रूप में श्रीकांत अग्रहरी, डब्लू अग्रहरी ,डॉ महेंद्र गुप्ता ,बृजेश यादव ,प्रेम गुप्ता, राकेश चैरसिया, राजेंद्र सिंह, राजीव धर मिश्र ,सलामत अली, वीरेंद्र गौतम, पवन गुप्ता ,संदीप गौड़ ,विशेष रूप से लगे रहे।

