घरों में एक साथ हुआ अग्निहोत्र

जौनपुर।  पतंजलि योग समिति के साधकों के द्वारा हजारों घरों में एक साथ अग्निहोत्र किया गया ।  समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि कोरोना वायरस को लेकर आज जो वैश्विक संकट है उसी के सन्दर्भ में योग गुरु बाबा रामदेव नें सभी साधकों को दिशा-निर्देश दिया है की वह अपने-अपने घरों में रहकर लगातार लगभग  3 घंटे तक सभी मुख्य प्राणायामों के साथ ध्यान व कुछ विशेष सूक्ष्म व्यायामों सहित आसनों का अभ्यास करनें के पश्चात अग्निहोत्र करें जिससे सम्पूर्ण वातावरण की शुद्धि तो होगी ही इसके अतिरिक्त श्वसन तन्त्र के माध्यम से शरीर में प्रवेश करनें वाला यज्ञ व हवन का धुआं अनेकों औषधि गुणों से युक्त होता है जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बृद्धि रखते हुए अनेकों बिमारियों से बचाता है । श्री हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायामों का अभ्यास व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए एक वरदान साबित हो रहा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका अभ्यास करते हुए कम से कम दस बार सूर्यनमस्कार व भ्रामरी तथा उद्गीथ प्राणायामों को करें जिससे शरीर में रक्त और प्राणवायु का अनवरत प्रवाह सुगमतापूर्वक बनी रहे । 

Related

news 2230911826566630725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item