डीए को समाप्त किए जाने का निरस्त हो फैसला: दिनेश सिंह

जौनपुर । महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी रोके जाने व छह प्रकार के भत्तों को समाप्त किए जाने के सरकार के निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशा दिन तिवारी एवं महामंत्री अजय शर्मा के आह्वान पर शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सायं 7:00 बजे  कार्यालय व अपने घरों पर मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा में लगे हैं। कर्मचारी कोरोना से उत्पन्न संकट के कारण स्वयं अपने वेतन से कटौती करते हुए सरकार का सहयोग कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में कर्मचारी सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने पुरस्कृत करने की जगह छह प्रकार के भत्तों को समाप्त कर कर्मचारियों को आक्रोशित कर दिया है। सरकार को अपने अन्य खर्चों पर रोक लगाकर कर्मचारियों के डीए एवं पुरानी पेंशन स्कीम को तत्काल लागू करना चाहिए। चेतावनी दी कि डीए सहित अन्य भत्ते बहाल नहीं होते हैं तो कर्मचारी लाक डाउन के बाद आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर
सुरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष अजय सिंह उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह उपाध्यक्ष अम्बर सिंह अम्बुज सिंह लालता प्रसाद एवं प्रेमचंद आदि उपस्थित थे ।

Related

news 6824816619511130153

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item