मारपीट में महिला समेत तीन घायल

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईट,लाठी, डंडों से धावा बोलकर महिला समेत 3 लोगों को घायल कर दिया जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जानकारी के अनुसार  उक्त ग्राम निवासी प्रथम पक्ष रीता पत्नी प्रमोद, रवि पुत्र विनोद, रविन्द्र पुत्र विनोद पर दूसरे पक्ष के चुन्नीलाल पुत्र , सुनील पुत्र बनवारी, अतुल पुत्र मुन्नीलाल, इंदिरा देवी पत्नी मुन्नीलाल एवं दर्जनों लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों एवं ईंट  के प्रहार से हमला करके प्रथम पक्ष के तीनो  लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 112 नंबर को सूचना दी गई तो मौके पर 112 नंबर पुलिस रात में ही मौका मुआयना पर पहुंच गई थी।  सुबह   पुलिस ने भी मौका मुआयना करने पहुंची व पूछताछ किया।

Related

news 3351182061766174885

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item