संजय जायसवाल ने गांव को सेनेटाइज कर पानी की करवायी व्यवस्था

वाराणसी। पिण्डरा विस क्षेत्र के ग्रामसभा कुआर में ग्राम प्रधान संजय जायसवाल ने पुनः सेनेटाइज कार्य को सम्पादित कराया। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इण्डिया, पंचायत भवन, जूनियर हाईस्कूल, बाजार सहित सभी बस्तियों में सेनेटाईजेशन का कार्य करवाया गया। साथ ही बैंक आँफ इण्डिया कुआर में प्रत्येक खाताधारकों का थर्मल स्क्रिंनिंग भी किया गया। इस कार्य से ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं नट बस्ती में हैण्डपम्प मरम्मत भी करवाया गया। भाजपा महामंत्री शुभम जायसवाल ने ग्रामीणों को इस महामारी से बचने हेतु उपाय बताया। बता दें कि कोरोना माहामारी के साथ इस भीषण गर्मी में हैण्डपम्प भी तेजी से खराब हो रहे हैं जिसका तत्काल मरम्मत करवाया जा रहा हैं। नट बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान संजय जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

featured 642260995642808012

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item