झुलसने से विवाहिता की मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के  मुरारा गांव में रविवार की सुबह खाना बनाते झुलसने से विवाहिता की मौत हो गई। बताते है कि 20 वर्शीया हेमलता गिरि   पत्नी सूरज गिरि दिन में दोपहर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। गैस की पाइप अचानक फट जाने से आग लग गई। चपेट में आने से हेमलता झुलसने लगी। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका मटियारी गांव निवासी राम सेवक की पुत्री थी। उसकी शादी करीब साल भर पहले हुई थी। मायके वालों को घटना की सूचना देने के बाद स्वजन शव की अंत्येष्टि के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रास्ते से शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मृतका का पति चेन्नई रहता है।

Related

news 4714200416527966923

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item