कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा अब बढ़कर हो गया 374

जौनपुर।  जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि परदेसियों के आने के लिहाज से अभी आंकड़ा संतोषजनक है। बीएचयू से बुधवार की दो चक्रों में आई 278 नमूनों की रिपोर्ट में 45 के पाजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। जिले में पीड़ितों का आंकड़ा अब बढ़कर 374 हो गया है। इनमें 212 सक्रिय केस जबकि 159 स्वस्थ हो चुके हैं। तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। वाराणसी में भर्ती तीन मरीजों में एक स्वस्थ होकर बुधवार को घर लौटा। बीएचयू से देरशाम 21 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 21 पीड़ितों में सबसे अधिक मछलीशहर के पांच, रामपुर विकास खंड के चार, नगर, केराकत व करंजाकला में दो-दो जबकि शाहगंज, डोभी, मुफ्तीगंज, जलालपुर, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर के एक-एक पाजिटिव हैं। पीड़ितों का पांच व छह जून को नमूना लिया गया था। संक्रमितों में शामिल शाहगंज के हाजीरफीपुर निवासी युवक ने शाहगंज पुरुष अस्पताल में प्रवासियों की लंबी कतार देख आरपीएफ के जवानों की लाइन में खड़ा होकर नमूना दिया था। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद शाहगंज आरपीएफ थाने में खलबली मच गई। खोजबीन के बाद उसका पता चल पाया। वहीं सुबह आई रिपोर्ट में 30 मई को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में 24 पाजिटिव मिले थे। इनमें एक पश्चिम बंगाल, चार सूरत और बाकी मुंबई से आए हैं। जांच में दो के अलावा किसी में कोरोना के लक्षण न मिलने पर नमूना लेकर होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया था। कोरोना पीड़ितों में सबसे अधिक 16 बरसठी विकास खंड के, सोंधी के तीन और मछलीशहर, सुजानगंज, रामपुर, बदलापुर और महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इनमें चार कार से, दो ट्रक बाकी ट्रेनों से आए थे। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभावित गांवों को हाट स्पाट के रूप में चिन्हित करके सील करने की तैयारी की जा रही। गांवों को सैनिटाइज करने और साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। पीड़ितों को एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अस्थाई एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सर्वे करके इनके संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर जांच किया जाएगा।

Related

news 7108531950024536744

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item