भगवान जगन्नाथ को चढ़ा 56 भोग, भक्तो ने ग्रहण किया प्रसाद

जौनपुर। गुरुवार को प्रातः भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व भगवान बलभद्र जी का वैदिक विधि - विधान से षोऽशोपचार पूजन मुख्य यजमान  रोहन सिंह व श्रीमती रोशनी सिंह ने आचार्य डॉक्टर रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न कर भगवान को परंपरागत विधान से कढ़ी भात, मौसमी मिश्रित सब्जी, खीर व 56 भोग अर्पित करके महाआरती का आयोजन हुआ ।तत्पश्चात भोजन का ५००० पैकेट गरीबों में वितरित किया गया। जबकि हर वर्ष प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे आरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न होता था । वैश्विक महामारी के कारण यह आयोजन इस वर्ष स्थगित कर दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बारी बारी भक्तों ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान का दर्शन कर निकलते रहे। कढ़ी भात सहित समस्त भगवान के भोग प्रसाद के निर्माण में दीनदयाल गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ 1 दिन पहले से ही लगे हुए थे ,जिसका संरक्षण पंडित  दिनेश चंद्र द्विवेदी, भूषण राय व संतोष गुप्ता कर रहे थे। मंदिर में प्रात से पूजन अर्चन वह भोग आरती की तैयारी में रथयात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह "रानू", शिव शंकर साहू ,पंडित निशा कांत द्विवेदी, नीरज श्रीवास्तव, आशीष यादव, संजय गुप्ता सी०ए०, राजेश गुप्ता, अनिल अस्थाना, आशुतोष मिश्रा, योगेश भाटिया, संतोष गुप्ता, कल्लू सेठ, जग्गू सेठ, सचिन यादव, रवि मिगलानी, राजेश जावा आदि लगे रहे।





Related

news 1680923647806704064

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item