अधिवक्ता का आरोप, कहा- भाजपा विधायक रमेश मिश्रा के इशारे पर चल रही पुलिस

जौनपुर। आम आदमी की फरियाद सुनना तो दूर, जिले में पुलिस ने न्याय के प्रहरी अधिवक्ता की बात को भी अनसुना कर दिया और मनमाने तरीके से हिला- हवाली कर कार्रवाई की। जिसे लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कड़ी आपत्ति की है। दीवानी न्यायालय में वकालत करने वाले शशिन्द्र कुमार तिवारी अधिवक्ता ने दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ को पत्र लिखकर खुटहन थाने पर दबंगों पर एफआईआर दर्ज कराने की माँग की। उन्होंने बताया कि बदलापुर क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा के दबाव में आकर पुलिस ने सारी फरेबी कार्रवाई कर मामले की लीपापोती कर दिया है। एसएचओ खुटहन के द्वारा यह भी कहा गया कि मैं आप के मामले में कुछ नहीं कर पाऊंगा विधायक रमेश मिश्रा का दबाव है शशिन्द्र तिवारी कि न तो कोई रपट लिखी गई और ना ही लकड़ी की बरामदगी की गई ना ही कोई कार्रवाई की गई मात्र बेवकूफ बनाकर परेशान किया गया है। पूरा मामला यह है दीवानी सघ को सत्येंद्र कुमार तिवारी एडवोकेटपत्र लिखते हुए कहा कि मै गाँव ओइनाथाना खुटहन जिला जौनपुर के निवासी हैं. तथा दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ का स्थाई सदस्य हैं. घर के बगल में हमारा ही हमारे जमीन में एक हरा आम का पेड़ था जिसे दिनांक 20 मार्च 2020 को समय 11:00 दिन गांव के ही सुरेंद्र तिवारी उर्फ साधु पुत्र राजाराम शुभम पुत्र मनोज तिवारी शिवम पुत्र मनोज तिवारी आनंद पुत्र संतोष तिवारी काट कर उठा ले गए प्रार्थी कचहरी आया था प्रार्थी के पिता द्वारा मना करने के बावजूद उक्त लोगों ने नहीं माने और पिताजी को भद्दी भद्दी गालियां गालियां दिए और कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दिए। प्रार्थी के पिता थाने पर गए कोई कार्यवाही नहीं हुई जब प्रार्थी घर पहुंचा घटना की जानकारी होने पर थाने गया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तब प्रार्थी मजबूर होकर दिनांक 21 मई 2020 को श्रीमान को प्रार्थना पत्र दिया जिसके संदर्भ में पुलिस इलाका खुटहन द्वारा कार्रवाई कर लकड़ी बरामद करने के संबंध में आश्वासन देते रहे लेकिन न एफ.आई.आर दर्ज हुई और ना ही कोई कार्यवाही हुई विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि पुलिस इलाका खुटहन अपराधियों से मिलकर मामले की हिला- हवाली कर रहे हैं प्रार्थी को बताया कि आप के पेड़ की कटी हुई पिलकिछा श्मशान घाट पर पहुंचा दी गई है. इस प्रकार भ्रामक वह अनावश्यक तर्क देकर प्रार्थी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया और यह भी पता चला कि भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के दबाव में आकर पुलिस ने यह सारी फरेबी कार्रवाई कर कर के मामले की लीपापोती कर दिया और एसएचओ खुटहन के द्वारा यह भी कहा गया कि मैं आप के मामले में कुछ नहीं कर पाऊंगा विधायक रमेश मिश्रा का दबाव है इस प्रकार पार्टी कि न तो कोई रपट लिखी गई और ना ही लकड़ी की बरामदगी की गई ना ही कोई कार्रवाई की गई प्रार्थी को मात्र बेवकूफ बनाकर परेशान किया गया है। प्रार्थी का पत्र को संज्ञान में लेकर विचार कर कार्यवाही करने कि कृपा करें।

Related

news 5609403224606437436

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item