अशोक सिंह को कोरोना योध्दा सम्मान से नवाजा राइजिंग इंडिया की पहल
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_24.html
जौनपुर: प्रथम लाकडाउन के पहले दिन से ही अपना रोजगार गंवा चुके और संकट में फंसे मेहनतकश श्रमिकों और उनके आश्रितों को लगातार राशन वितरित करने का रिकॉर्ड सहेजने वाले वरिष्ठ उद्योगपति अशोक सिंह को आगरा की समाजसेवी संस्था राइजिंग इंडिया की ओर से " कोरोना योध्दा" सम्मान से सम्मानित किया गया है। ट्रस्ट की ओर से जारी सम्मान पत्र में मुखिया मनोज कुमार द्वारा कहा गया है कि अशोक सिंह ने जिस तरह से लोगों की मदद करने का अपना अभियान जारी रखा है वह कोरोनावायरस से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे डाक्टरों, पुलिसकर्मियों,नर्स और सुरक्षा बलों की तरह ही सम्मान के पात्र हैं। इसलिए हमारी ट्रस्ट ने अशोक सिंह को सम्मानित किया है। डॉ मोइन उल हक ,अरबिंद पुष्कर डॉ आर ए बी पुष्कर,द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान पत्र में अशोक सिंह को कोरोना योध्दा निरूपित किया है। समाजसेवक अशोक सिंह ने जौनपुर जनपद के विभिन्न जगहों में खाद्य सामग्री वितरतण जारी रखा है। इस कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह,प्रदीप यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय, आज़म शेख आदि उपस्थित थे। अशोक सिंह ने कहा कि हम सब अपने घरों में सुरक्षित रहें । यह तभी संभव हो सकता है जब हम लाकडाउन का सख्ती से पालन करें।

