मामूली विवाद में बृद्ध की पीट पीटकर हत्या , बहू बेटा भी जख्मी

 जौनपुर । जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नेवरहा गांव में बुधवार की रात पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसे बचाने गए बेटे व बहु को भी जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनाव बना हुआ है। सीओ बदलापुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।
नेवरहा गांव निवासी रामआसरे पांडेय (65) के दरवाजे पर बुधवार को हुई बारिश का पानी लग गया था। पड़ोस में जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से पानी नहीं निकल पा रहा था। देर रात रामआसरे अवरोध हटाने लगे, जिसे लेकर पड़ोसियों से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
उनकी जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद बड़ा बेटा ओमप्रकाश (35) और छोटी बहू नंदिनी (28) पत्नी प्रेमप्रकाश बचाव में आई तो उनकी भी पिटाई की। सूचना पाकर पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची। आननफानन में गम्भीर रूप से घायल रामआसरे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर सुजानगंज पुलिस गांव पहुंची और शव कब्जे में लेकर थाने ले आयी। घटना से गांव में तनाव है। काफी फोर्स लगा दी गई है। सीओ बदलापुर महेंद्र सिंह देव ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।

ग्रामीणों को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसओ अजय सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ओमप्रकाश ने नामजद तहरीर दी है। केस दर्ज  कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related

news 6806801993354766622

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item