भदेठी गांव में स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशें शुरू
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_319.html
जौनपुर। पुलिस प्रशासन की तरफ से वर्ग संघर्ष के चलते भदेठी गांव में तनावपूर्ण स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। रविवार को गांव की मंदिर पर शांति समिति की बैठक बुलाई गई। इसमें दोनों वर्गाें के लोग शामिल हुए। सीओ सदर ने सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के साथ ही लोगों को नसीहत दी।
गांव में स्थित मंदिर परिसर में बुलाई गई बैठक में दोनों वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वर्ग विशेष की अधिकतर महिलाओं ने हिस्सेदारी की। वही पुरुष आए जिन पर केस नहीं है।
सीओ सदर नृपेंद्र सिंह ने कहा कि झगड़ा किसी भी समस्या का हल नहीं है। इससे सभी को बचना चाहिए। मुकदमे से सुख-चैन छिन जाता है। बीती बातों को भुलाकर अब आगे सौहार्द से रहने का संकल्प लें। इसी में सभी की भलाई है। एक मुस्लिम महिला ने कहा कि पड़ोस की बस्ती के कुछ मनबढ़ युवकों के पीटने से उसके पांच साल के बच्चे का हाथ टूट गया। सीओ ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अनुसूचित जाति बस्ती के विनोद कुमार ने बस्ती में पुलिस चौकी खोले जाने का सुझाव दिया। सीओ ने कहा हम खुद चाहते हैं कि पुलिस चौकी जरूर बने। जमीन की तलाश की जा रही है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने कहा कि मुकदमा लिखा गया है। विवेचना की जा रही है। जो निर्दोष हैं उन्हें छेड़ा नहीं जाएगा और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देकर ग्रामीण दैनिक कार्यों में जुट जाएं। पुलिस किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं करेगी। किसी भी तरह के दिक्कत आने पर सूचना दें। पुलिस तुरंत निष्पक्षता से कार्रवाई करेगी।