ग्राम पंचायत राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने राकेश को सेवानिवृत्त उपरांत किया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_386.html
जौनपुर। उ.प्र. ग्राम पंचायत राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव के 33वर्षों के अनवरत सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर उनके मियांपुर स्तिथ आवास पर पहुँचकर राकेश श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि राकेश जी का सहयोग रहा तभी जनपद के सफाई कर्मचारी सरकारी सेवा में आएं और सफाई कर्मियों को सम्मान प्राप्त हुआ।
जिलामंत्री शिव कुमार यादव ने कहा कि राकेश जी अपने सरकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए है आप हमारे संरक्षक सदैव बने रहेंगे।
उपमंत्री विकास यादव ने श्री श्रीवास्तव के कार्यो को सराहा और बोला कि राकेश जी आगे भी कर्मचारियों के नेतृत्वकर्ता के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और हमारी आवाज़ समूचे प्रदेश में बुलंद करते रहेंगे।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, उ. प्र. ग्राम पंचायत राज्य सफाई कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, जिला मंत्री शिव कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष राम आसरे यादव, उपमंत्री विकास यादव, संयुक्त मंत्री समर नाथ यादव, सदस्य पब्बर सोनकर व मीडिया प्रभारी शम्स तबरेज खान उपस्तिथ रहे।