खिचड़ी की रस्म के दौरान दूल्हे को सोने की चेन व अंगूठी की मांग पर करना पड़ गया भारी

 जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में आई बरात में खिचड़ी की रस्म के दौरान दूल्हे को सोने की चेन व अंगूठी की मांग पर अड़ना भारी पड़ गया। दुल्हन ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। घरातियों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो घंटों चली पंचायत के बाद बात बन गई और दुल्हन की विदाई कर दी गई। 
 उक्त गांव में सोमवार की शाम खेतासराय थाना क्षेत्र के पारांकमाल गांव से बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोगों बरातियों की खूब आवभगत की। देर रात हिदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई। मंगलवार की सुबह खिचड़ी रस्म के दौरान दूल्हे ने दहेज में सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर दी। इससे हक्का-बक्का हुए कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को काफी समझाया लेकिन वह अड़ गया। इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने साहसिक फैसला लेते हुए दहेज लोभी के साथ जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले की जानकारी होते ही बरातियों के होश उड़ गए। बात बढ़ने लगी तो मौके की नजाकत देख दूल्हे के कई रिश्तेदार व बराती धीरे से खिसक लिए। कन्या पक्ष के लोग दूल्हा व उसके पिता को बंधक बनाकर शादी में खर्च की गई रकम की मांग करने लगे। गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। एसआइ महेश सिंह हमराहियों के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो कोतवाली लाए। कोतवाली में दोनों पक्षों के संभ्रांतजन व पुलिस के प्रयास से घंटों चली पंचायत के बाद सुलह-समझौता हो गया। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल गई। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related

news 3913396074221941949

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item