व्यापार मण्डल ने बांटा मास्क व सैनिटाइजर वितरण, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_461.html
जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कोतवाली चौराहा पर कोविड-19 के जागरूकता के लिए निःशुल्क मास्क व सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल का कार्य सदा से व्यापारी समस्याओं को प्राथमिक से रखने के साथ-साथ इस कोरोना महामारी में जो मदद निर्धन व जरूरतमंदों को किया गया, वह प्रशंसनीय व अनुकरणीय है।
स्वागत भाषण में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत बुकें व पुष्प भेंट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व्यापारी समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान दें क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था में हमारे व्यापारी भाईयों का महत्वपूर्ण योगदान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगर के सभी व्यापारी बहुत सुझबुझ से कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं, जो सराहनीय है। मेरा सदैव व्यापारियों से सम्पूर्ण सहयोग का वादा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने कोविड-19 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच लाख रूपये का सहयोग किया है व आगे भी और किया जायेगा। अतिथियों के साथ सभी व्यापारियों ने गलवान घाटी में शहीद वीर सपूतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन युवा जिलाध्यक्ष व प्रदेश युवा संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी व जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव, राकेश जायसवाल, विमल भोजवाल, मुन्ना अग्रहरी, संजय केडिया, अमित गुप्ता, महेन्द्र सोनकर, अनिल वर्मा, शशांक सिंह, शैलेश गुप्ता, नरसिंह अवतार, धर्मेन्द्र सेठ, हफीज शाह, रवि श्रीवास्तव, तीर्थराज गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, संजय जाडवानी, गप्पू मौर्या, संजीव जायसवाल, अजय गुप्ता अज्जू, मधुसूदन बैंकर, नीरज शाह, राहुल अग्रहरी, दिलीप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, शरद साहू, इन्द्रजीत मौर्या, डीके अग्रवाल, मो. फरमान, अनूप जायसवाल सुरेश शर्मा, भरत सेठ, योगेश साहू, अनिल मद्धेशिया, जितेन्द्र कुमार रिंकू, रमेश अग्रहरी, शिवम गुप्ता, राज अग्रहरी, शिव कुमार गुप्ता, विशाल चौरसिया, मो. हसन आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजक विमल कुमार गुप्ता (भोजवाल) ने व्यक्त किया।

