पत्नी के मायके जाने पर पति दूसरी युवती के प्रेम जाल में फंसा

जौनपुर।  पत्नी के मायके जाने पर पति दूसरी युवती के प्रेम जाल में फंस गया। पत्नी ने दुधमुंहे बेटे के साथ थाने पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत युवक की शादी तीन साल पहले प्रयागराज जिले के एक गांव में हुई थी। उसे दो साल का बेटा व आठ माह की बेटी है। मार्च में कंपनी बंद होने पर लॉकडाउन में वह चंडीगढ़ में फंस गया। इधर, गृहस्थी न चल पाने पर पत्नी बच्चों संग मायके चली गई। युवक घर लौटा तो पत्नी से आने को कहा, लेकिन वह नहीं आई। इसी बीच वह दूसरी युवती को दिल दे बैठा। मंदिर में शादी रचाकर उसे घर ले आया। उधर, मायके में रह रही पत्नी को जानकारी हुई तो वह दुधमुंहे बेटे संग थाने पहुंची। उसने प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह को पूरी बता बताई। पुलिस युवती को थाने लाई। पंचायत में युवक ने दोनों पत्नियों को रखने की बात कही। पहली पत्नी के राजी न होने पर दूसरी पत्नी को ही वापस लौटना पड़ा।


Related

news 5847936942998054105

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item