डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन

जौनपुर। डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने के संबंध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्री तक कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति  के नाम ज्ञापन दिया गया।  जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल अपने न्यूनतम स्तर पर हैं फिर भी भाजपा सरकार केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से लगातार 20 दिनो से डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है ,मोदी सरकार तत्काल प्रभाव से डीजल और पेट्रोल के दाम को कम करें जिससे किसानों और आम जनमानस को राहत मिल सके । जिला अध्यक्ष ने कहा की मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी चरम पर है, विकास दर कम हुआ है राजस्व घाटा लगातार बढ़ रहा है, आर्थिक स्थिति कोई सुधार नहीं हो रहा है ,जिससे देश की जनता परेशान है। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया कि आज देश में तानाशाही चरम पर हैं देश का दुर्भाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने गरीबों व मजदूरों के लिए बड़ी-बड़ी बातें की और 2014 में जब वह सरकार बनाने आए थे उनका नारा था कि हम रुपया को डालर के बराबर कर देंगे लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि इन्होंने डीजल पेट्रोल के बराबर कर दी देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है और पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ जाने से गरीब की थाली की रोटी छिन जाती है क्योंकि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी प्रभावित होती है।  लेकिन महामारी में और आम जनमानस गरीब आदमी जूझ रहा है उस पर डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों का मुल्य बढाकर उन्होंने जनता को ऐसा धोखा दिया है यह सोचने योग्य है हम कांग्रेस का विरोध करते हैं और सरकार से हमारा आग्रह है कि बड़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम को वापस ले जिससे आम जनमानस को राहत मिले। सत्यवीर सिंह ,शिखर द्विवेदी, सूरज सिंह ,नीरज राय ,आरसी पांडे ,गौरव सिंह सनी, राजन  तिवारी , मुफ्ती मेहंदी ,राकेश मिश्रा, महेंद्र मेघवंशी, अशोक साहू ,कृष्णा तिवारी,अक्षय चौरसिया, संदीप सोनकर , राकेश सिंह डब्बू ,बब्बी खान, राजकुमार गुप्ता , तौकीर खान दिल्लू ,संचालन शिव मिश्रा ने किया।

Related

news 5243648113180239894

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item