विकास कार्य कहने से नही, करने से दिखता है :सी डी ओ।
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_624.html
जफराबाद(जौनपुर) विकास शुरू होने पर बदलाव खुद ब खुद दिखाई देने लगता है। किसी भी विकास के काम को कहने के बजाय करने से दिखाई देता है। सोमवार को क्षेत्र के नाथुपर प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण तथा पौधरोपण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने कही।
उन्होंने कहा की विद्यालय को देख कर लग रहा है कि यहाँ के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने ईमानदारी से कार्य किया है। विद्यालय में पुस्तकालय बनवाने के लिए विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सात लाख रुपये दिए है। उक्त पैसा कई दिनों से विकासखंड के खाते में पड़ा हुआ था। जिसकी वजह से पुस्तकालय का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अध्यापकों के शिकायत पर सीडीओ ने तत्काल उक्त पैसे को विद्यालय के खाते में भेजने के लिए खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया। उन्होंने विद्यालय कैम्पस में पेयजल व्यवस्था,शौचालय आदि का निरीक्षण कर सन्तोष व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक अरविन्द शुक्ला तथा विद्यालय की अध्यापिका से किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल बताने को कहा। उसके बाद विद्यालय प्रांगण में श्री शुक्ला तथा डी पी आर ओ संतोष कुमार ने पौधरोपण किया।प्रांगण में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजदेव सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल तथा संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर ए डी ओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश कुमार, लालसाहब यादव,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,रामदुलार यादव, रविचन्द यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, अनिलदीप चौधरी,राममिलन,भारती सिंह, रेनू सिंह, प्रधान लालजी राम, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।