भदेठी काण्ड के दोषियों पर की जाय कठोर कार्रवाई: अशोक सिंह
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_843.html
जौनपुर। भदेठी काण्ड के पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए सोमवार को मुंबई के उद्योगपति व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह गांव पहुंचे। वे पहले में आगजनी में तबाह हुए लोगो से मिलकर उनका दुःख दर्द सुना। एक महिला की पीड़ा सुनकर खुद अशोक सिंह भावुक हो गये। उन्होने तत्तकाल उसे आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि जल्द ही सभी पीड़ितों की आर्थिक मदद करूंगा। उन्होने शासन प्रशासन से इस वारदात पीड़ितों की मदद और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया।
मालूम हो कि बीते शनिवार को मामूली विवाद को लेकर सरायखाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में दो समुदायों की बीच तीखी झड़प के बाद आगजनी की घटना हुई थी। इस आक्रोश में सात दलितो का पूरी तरह से खाक हो गया था। सभी लोगो खुले आसमान के नीचे आ गये है े। सोमवार को मुंबई के उद्योगपति व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारो से मिले तथा आगजनी के चलते खाक हुए घरों को देखा । पीड़ितो ने अपना दर्द बताते हुए रो पड़े। पीड़ितो ने बताया कि अताताईयों का झुण्ड गोलियां बरसाते हुए बस्ती पर धावा बोल दिया। हम लोग अपनी जान बचाने के लिए गांव से भाग गये। उसके बाद उन लोगो ने मेरे घर को आग लगा दिया। आग से हम लोगो का सब कुछ तबाह हो गया। पीड़ितो का दर्द सुनकर अशोक सिंह खुद भावुक हो गये। उन्होने तत्काल आर्थिक मदद दिया साथ इस वारदात में सभी पीड़ितों की मदद देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सरोज श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।

