2022 में उत्तर प्रदेश का ताज प्रियंका गांधी को पहनाना है


   
जौनपुर :कांग्रेस प्रदेश सचिव जौनपुर प्रभारी सरिता पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को गांव गांव चटटी चौराहे तक पहुंचाने की जरूरत है प्रदेश सरकार की तानाशाही से समाज के एक एक वर्ग समुदाय परेशान है भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या हो रही है आज भाजपा द्वारा विधायकों नेताओं की खरीद फरोख्त किया जा रहा है जिस प्रकार योगी सरकार बार बार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को व कांग्रेस के निर्दोष कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दें रही यह सत्ता का दुरुपयोग नहीं तो क्या है प्रदेश की जनता सब देख रही है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देशहित प्रदेश हित के तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लडते रहेंगे। प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव उत्तरप्रदेश में लडना है सभी कार्यकर्ता को दिन रात मेहनत करना है और महात्मा गांधी जी की विचारधारा के साथ जनता की सेवा करना है,सचिव जी ने मल्हनी विधान सभा चुनाव को मजबूती के साथ लडना है। मल्हनी विधान सभा उप चुनाव में पार्टी दमदारी से प्रत्याशी उतरेगी और संगठन व कार्यकर्ता की मेहनत से जीत हासिल करने के लिए आज से लग जाये उक्त अवसर पर आर सी पाण्डेय,यूथ अध्यक्ष सत्यबीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, देवराज पाण्डेय,राजेन्द्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष चित्र लेखा सिंह,बब्लू गुप्ता,संजय तिवारी,विवेक सिंह सप्पू,इक़बाल,बब्बी खां सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे! अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी  एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव श्रीमती सरिता पटेल ने शहर कांग्रेस कमेटी  के नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ बैठक की सरिता पटेल  बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया जिस तरह से श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार गरीब, मजदूर, किसान, जरूरतमंद की आवाज मजबूती से उठा रही हैं ,उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय है और हम सबों का दायित्व है की श्रीमती प्रियंका गांधी को 2022 में उत्तर प्रदेश का ताज पहनाना है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा जिस तरह से प्रियंका गांधी अजय लल्लू  उत्तर प्रदेश में निस्वार्थ भाव से लगातार जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं हम सभी को शहर के सभी वार्ड में जन जन के पास जाना है और उन्हें मजबूत करना है वार्ड लेवल से बूथ लेवल तक हमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करके अलग जगाने की आवश्यकता है इससे हम है 2022 में प्रियंका गांधी  के नेतृत्व में अजय लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगे। मौके पर उपस्थित शहर पदाधिकारी शमीम आरा खान , बाढू राम जी , मुफ्ती हाशिम मेहंदी, गौरव सिंह सनी ,राजन तिवारी , हसन मेहंदी, अमीश श्रीवास्तव श्री बिलाल नदीम हसीब खान सुरूर फरमान हैदर शाहिद शेख श्री सरफराज शेख इरफान अंसारी अशरफ अली धीरेन्द्र गौड़, सुभाष चन्द्र, इश्तियाक अहमद अन्य साथी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजन तिवारी ने किया।

Related

JAUNPUR 6870013966884090803

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item