शिराज़ ए हिन्द की 7 वीं वर्षगांठ पर संजय यादव एडवोकेट का संदेश
https://www.shirazehind.com/2020/07/7_27.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता संजय यादव एडवोकेट ने जौनपुर जनपद का पहला खबरो का पोर्टल शिराज ए हिन्द डॉट काम की 7वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
संजय यादव एडवोकेट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शिराज ए हिन्द डॉट काम विगत 7 वर्षों से निष्पक्ष खबरों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह भी जानकार खुशी हुई कि इंटरनेट पर जब किसी ने जिले में पोर्टल से खबर पढ़ने के बारे में सोचा नहीं था, तब इसके संचालक राजेश श्रीवास्तव ने यह करिश्मा कर दिखाया। निश्चित ही यह खबर की क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सेवा है।
शिराज ए हिन्द डॉट काम परिवार और उसके संचालक को शुभकामनाए देते हुए संजय यादव ने आशा व्यक्त की यह पोर्टल न सिर्फ जौनपुर बल्कि पूरी उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष खबरों की चमक बिखेरेगा। मेरी शुभकामनाएं हैं कि
शिराजे ए हिन्द.काम उत्तरोत्तर आगे बढ़े और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। पुनः शिराज ए हिन्द डॉट काम परिवार को मेरी ओर से शुभकामनाएं, बधाई..!