पुनः राज संगीतज्ञ हुए इमलो पांडेय पट्टी के पंडित विशेष नारायण

धर्मापुर। हिन्दू साम्राज्य परिषद की नव गठित राष्टीय कार्यकारिणी की लखनऊ में हुई बैठक में धर्मापुर क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव निवासी शास्त्रीय संगीतज्ञ गायक पंडित विशेष नारायण मिश्र को पुनः राज संगीतज्ञ पद पर प्रतिष्टित किया गया है। इससे जनपद व गांव के लोगो मे खुशी की लहर है। पंडित विशेष नारायण जगतगुरू राम भद्राचार्य विकलांग विश्व विद्यालय चित्रकूट में संगीत विभाग में गायन आचार्य के पद पर कार्यरत है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान शिव बालक मिश्र, सेवनिवित शिक्षक संघ के नेता विजय नारायण तिवारी, र शीतला प्रसाद मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, भोले मिश्र, डॉक्टर अशोक यादव, सुजीत बरनवाल आदि ने इस पद से विभूषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related

news 6973877514099486601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item