प्रबंधक दिव्यांग सभापति दुबे की हत्या पुलिस के लिए बन गई पहेली

जौनपुर।  पं. सभापति दुबे इंटर कालेज उतिराई, बड़ेरी के संस्थापक प्रबंधक दिव्यांग सभापति दुबे की शनिवार की रात नृशंस हत्या पहेली बन गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसके तह में जाकर कातिलों को दबोचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। मृतक के भाई के पौत्र मानस दुबे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस का दावा है कि जल्द ही पर्दाफाश कर कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
सिकरारा थाना क्षेत्र के  निजामुद्दीनपुर गांव निवासी पं. सभापति दुबे (85) पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। युवावस्था में कानपुर में बिजली विभाग में नौकरी लग गई। सेवाकाल के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त होने पर संक्रमण के चलते डाक्टरों को बायां पैर काटना पड़ा। इससे वह इस कदर व्यथित हुए कि आजीवन अविवाहित रहने फैसला कर लिया। रिटायर होने पर अपने नाम से कालेज की स्थापना की। कुछ ही वर्षों बाद रिश्तेदारों से ही प्रबंधकीय विवाद शुरू हो गया। एक रिश्तेदार ने धोखे से प्रबंध तंत्र पर कब्जा जमा लिया। करीब तीन वर्ष संघर्ष के बाद 2017 में जब सभापति दुबे पुन: प्रबंधक बने तो सिकरारा थाने में चार रिश्तेदारों पर छल व कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्यारों के कालेज प्रबंधन से जुड़े कागजात के साथ ही नकदी व मोबाइल फोन उठा ले जाने से पुलिस असमंजस में पड़ गई है। हत्या की वजह प्रबंधकीय विवाद है कि चोरी या फिर कुछ और। पुलिस हर पहलू से गहराई से तहकीकात कर रही है।

Related

news 7477740408484665972

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item